किशनगंज, अगस्त 14 -- जिले में भी हरित आवरण का दायरा बढ़ाने के लिए लोगों को भी होना होगा जागरुक किशनगंज। राज्य सरकार बिहार में हरित अवरण बढ़ाने के प्रति गंभीर है। पिछले कई वर्षों में कई योजनाओं से बड़ी संख्या में पौधा लगाया जा रहा है तथा पौधा का संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी है, लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे पौधा लगाएं व उसका संरक्षण करें। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा के तहत तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए 45 लाख रुपए पौधे पर खर्च किए जाएंगे। लगाए गए पौधों की देखरेख व सुरक्षा के लिए अलग से राशि खर्च की जाएगी। पौधे की देखरेख के लिए वन पोषक नियुक्त किए जाते हैं। एक वन पोषक के अधीन एक यूनिट पौधा निर्धारित है। वन पोषक को पौधे सुरक्षित रखने के लिए 300 रुपए प्रति मेंडेड के दर ...