गुमला, जून 11 -- गुमला प्रतिनिधि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में डिहाइड्रेशन, वायरल संक्रमण, फूड प्वाइजनिंग, दस्त और कमजोरी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक तापमान के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।गर्मी में शरीर पर पांच प्रमुख कारणों से असर पड़ता है। अधिक पसीना निकलने से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है, जिससे सोडियम-पोटेशियम का संतुलन बिगड़ता है। हीट स्ट्रेस से तनाव हार्मोन बढ़ते हैं और शरीर में सूजन की स्थिति बनती है। यह भी पढ़ें- अत्यधिक तापमान और उमस के कारण लोगों की प्रतिरोधक क्षमता हो रही कमजोर तीसरा कारण नींद की कमी है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। चौथा, असंतुलित आह...