कोडरमा, अप्रैल 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पांच से सात घंटे से अधिक देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। नतीजतन लोग परेशान रहे। सुबह से ही झुमरीतिलैया के कई इलाकों में रह रहकर बिजली कटौती होती रही। सुबह के समय बिजली नहीं रहने से मोटर नहीं चले और कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहराता दिखा। लोगों को नहाने, खाना बनाने और घरेलू कामकाज में कठिनाई हुई। तेज धूप और उमस के बीच पंखे, कूलर और एसी बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशान दिखे। सोमवार होने के कारण अधिकतर लोग घरों से निकलने की तैयारी में थे, जिससे परेशानी और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम: उमस के बीच 8 घंटे की बिजली कटौती से जीना मुहाल इनवर्टर भी कुछ घंटों बाद जवाब देने लगे।इधर, बिजली बोर्ड की ओर से कटौती के बारे में कह...