सराईकेला, मई 23 -- सरायकेला। जिले में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिले का अधिकतम तापमान शुक्रवार को रिकॉर्ड 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 बजते ही तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- 12 दिन बाद चली पुरवा ने बढ़ाई उमस, पंखे-कूलर बेअसरबिजली की समस्या दोپहर होते-होते सड़कें पूरी तरह से सुनसान हो गई। एक तरफ जहां आसमान से आग बरस रही है। वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही ने आम जनता की परेशानी को दोगुनी कर दिया। जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को दिनभर बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांव तक रुला रही बिजलीलो-वोल्टेज की दिक्कत अघोषित बिजली कटौती के साथ-साथ लोग लो-वोल्टेज की समस्या से खासे परेशान दिखे। लो-वोल्टेज के कारण घरों में लगे पंखे...