जिले में भाजपा चलाएगी ' 12 साल -विश्वास के, विकास के' अभियान
बाराबंकी, मई 29 -- बाराबंकी। केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जागरूकता कार्यक्रम के जरिये जन-जन तक पहुंचने को कवायद में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन 12 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 'विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 साल नाम से एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है, जो आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से विश्व योग दिवस (21 जून ) तक चलेगा। इस संबंध में गुरुवार को जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि 12 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद बढ़ा है। आंतरिक सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.