बलिया, मई 23 -- बलिया, संवाददाता। भीषण गर्मी के कहर के बीच जिले की चरमराई बिजली व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। अघोषित कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या ने शहर से लेकर कस्बा और गांवों तक के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों के दिन का चैन की नींद छीन गई है। घरों में लगे पंखे, कूलर और एसी शोपीस बनकर रह गए हैं, जबकि लगातार कटौती से इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। बिजली संकट के कारण पेयजल समस्या भी गहरा गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार उपभोक्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। रात में हर पांच से दस मिनट पर बिजली कटने से लोगों की नींद तो खराब हो ही रही है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बुजुर्ग ...