सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार को हनुमान जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजन, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमान मंदिरों में उमड़ती रही। हनुमान जयंती पर जिले भर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। भक्तों ने संकटमोचन से अपने और समाज के कल्याण की कामना की। इधर शहर के थाना परिसर स्थित हनुमान वाटिका को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। हनुमान वाटिकाम में पंडित सोमनाथ मिश्रा के नेतृत्व में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक विचारों को साझा किया। रात्रि में प्रसिद्ध...