जिले में बेहतर कार्य के लिए डीएम के बढ़ेंगे अधिकार
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार लगातार डीएम की शक्तियां बढ़ा रही है। इसका मकसद एक ही स्थान पर लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ देना और परेशानी से बचाना है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार जल्द विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों के वार्षिक मूल्यांकन का अधिकार उस जिला के डीएम को देने जा रही है। इससे यह अधिकारी डीएम के निर्देशों का गंभीरता से पालन करेंगे। दिल्ली सरकार ने राजधानी में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए हाल ही में दो नए जिलों का गठन किया है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में मिनी सचिवालय बनाने की तैयारी है, जिसमें से लगभग 10 जिलों के लिए कार्यालय भी चिह्नित कर लिए गए हैं। इन जिलों में पुलिस को छोड़कर अन्य विभागों से जुड़े कार्य भविष्य में डीएम कार्यालय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.