एटा, मार्च 15 -- एटा, जिले में शनिवार रात से शुरू हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला अगले दिन भी रुक-रुक कर जारी रहा। दिन भर आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। जिससे शहर का पारा कई डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। अचानक मौसम में आए बदलाव को देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खीच गई। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 05 डिग्री कम रहा। वहीं मौसम का यह बदलाव अन्नदाताओं के लिए आफत बनकर आया। 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की अगेती फसल, जो इस समय भारी बालियों से लदी है, के गिरने की प्रबल आशंका बन गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवा की रफ्तार और बढ़ी या बारिश ते...