पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। एसआईआर के अंतर्गत मतदाताओं को आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अब बुक ए कॉल विद बीएलओ सेवा शुरू की गई है। इसमें अब तक तीन हजार से अधिक मतदाताओं ने बीएलओ से एप्वाइंटमेंट लिया है। किसी मतदाता को एसआईआर के काम में कोई परेशानियां आ रही है और बीएलओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो वह वोटरडाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन पर काल बुक करेगा। एसआईआर के काम में व्यस्त बीएलओ 48 घंटे के अंदर मतदाता से खुद संपर्क कर समस्या पर बात करेंगे। जिले में अब तक इ स सेवा में 3008 लोगों ने काल बुक कराई। इसमे 2875 लोगों की बीएलओ ने काउंसलिंग कर समस्या दूर कराई। कुल 133 लोगों ने काल बुक कराने के बाद बात नहीं की। पीलीभीत विस में 1304, बरखेड़ा में 262, पूरनपुर में 706 और बीसलपुर में 736 मतदाताओं ने सेवा का लाभ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...