जिले में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया
चम्पावत, मार्च 25 -- चम्पावत में बीएलओ और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण 20 मार्च से शुरू हुआ। इस दौरान बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी दी गई। चम्पावत जिले में बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 20 मार्च को लोहाघाट व बाराकोट, पाटी व चम्पावत में 23 मार्च और टनकपुर में 24 मार्च को प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन और त्रुटि संशोधन आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी नारायण सिंह रावत, मान सिंह, जीवन कलोनी और प्रकाश उपाध्याय ने जानकारी दी।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.