जिले में बिजली व्यवस्था बेपटरी, उपभोक्ता बेहाल
बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। भीषण उमस और गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और हाई वोल्टेज जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। रोस्टर के नाम पर घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में पंखे, कूलर और मोटर बंद पड़े हैं तो किसानों को सिंचाई के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उतरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रेंडवलिया ग्रामसभा के घोड़चढ़ी और पिर्थीडीह मजरों में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- छह दिन से गांव गुमसानी में फुंका ट्रांसफार्मर, लगभग 90 कनेक्शनधारक अंधेरे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.