हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिले में बासमती धान उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर आधारित खेती की पहल शुरू कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में इस योजना की रणनीति तैयार की गई है। पहले चरण में 100 एकड़ क्षेत्र में 100 किसानों का चयन किया गया है। बहादराबाद और भगवानपुर विकासखंड में 50-50 एकड़ के दो क्लस्टर विकसित किए गए हैं। इनमें ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महिला लाभार्थियों, कृषि विभाग से जुड़े किसानों और गुजर समुदाय के लोगों को शामिल किया गया है। योजना के तहत बासमती धान को 'फॉर्म टू टेबल' सिद्धांत पर विकसित किया जाएगा, जिसमें उत्पादन से लेकर विपणन तक पूरी वैल्यू चेन पर काम होगा। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन? क्या इसके बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.