कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने बाल श्रम, बाल भिक्षा वृत्ति, विवाह रोकथाम के अलावा अन्य कई मामलों में विस्तार से चर्चा की। अपर पुलिस अधीक्षक ने विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक लेते हुए निर्देश दिया कि बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति न होने पाए। यदि कहीं से ऐसी सूचना आती है तो प्रभावी कार्रवाई करते हुए रोकथाम कराएं। बाल विवाह रोकथाम करने एवं पास्को एक्ट से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली। गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र, जेजे एक्ट से संबंधित आदेश-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन कराते हुए जनजागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रभारी एचटीयू, प्रभारी एसज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.