खगडि़या, मार्च 10 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बाल विवाह मुक्ति रथ' ने खगड़िया जिला से बाल विवाह के खात्मे के प्रयासों को रफ्तार दी है। यह बातें सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम समापन के बाद तटवासी समाज न्यास के जिला समन्वयक माधव कुमार सिंह ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ तीन चरणों में चले अभियान में धर्मगुरुओं, छात्रों, पंचायतों व वैवाहिक समारोहों में सेवाएं देने वालों को जोड़ा गया है। लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। वही कानूनी पहलूओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों से बलात्कार है और कानून की नजर में दंडनीय अपराध है। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले सौ दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों व कस्बों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे बाल विवाह मुक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.