गया, अप्रैल 5 -- जिले में अवैध बालू खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद माफियाओं के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। माइनिंग विभाग और पुलिस की सख्ती यहां बेअसर हो रही है। हालात यह हैं कि कई थाना क्षेत्रों में खुलेआम रात के अंधेरे में अवैध घाटों से बालू की ढुलाई जारी है। ऐसे में माइनिंग विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। बोधगया क्षेत्र में तो माफियाओं की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि वे माइनिंग अधिकारियों और पुलिस के सामने ही अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छीनकर फरार हो गए। रविवार की सुबह घोंघरिया में छापेमारी करने गए कर्मियों पर ईंट, पत्थर से हमला बोल दिया और उनके सामने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर छीनकर ले गए। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि माफियाओं का नेटवर्क इतना मजबूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.