मऊ, मई 3 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में प्रतिदिन मौसम अपना रंग बदल रहा है। कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रहीं है तो कभी बारिश से मौसम सुहाना हो जा रहा है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम बना रहा। सुबह से ही मौसम करवट बदलता दिखाई दिया। लगभग नौ बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि शहर में बूंदाबांदी तो ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। लगभग आधे घंटे तक बारिश होती रहीं। हालांकि 11 बजे तक आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। फिर भी मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 और 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश ने उमसभरी गर्मी से दिलाई राहतअप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी कहर ...