हाजीपुर, मार्च 22 -- हाजीपुर/वैशाली । हि.टी. जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार की रात से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी और आकाश में बादल छाए रहने से रबी की तैयार तेलहन फसलों को भारी नुकसान के आसार बढ़ गए हैं। चेहराकलां में जहां ओला वृष्टि हुई, वहीं सहदेई, वैशाली और पातेपुर इलाके में शुक्रवार की देर शाम और शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश और ओले से फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम की बेरुखी ने किसानों को चिंतित कर दिया है। किसानों का कहना है कि तेलहन में सरसों-राई की फसल कई जगह कट गई है, कई जगह कटने को तैयार है। कटकर खेतों में पड़ी फसल को ज्यादा नुसकान पहुंचा है। किसानों को आशंका है कि यदि फिर बारिश होती है, तो सरसो और राई को भारी नुकसान पहुंच सकता है। किसान राजेश कुमार का कहना है कि ज्यादातर खेतों में तेलहन की सरसों तोड़ी की फसल पककर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.