खगडि़या, सितम्बर 6 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बागमती, गंगा, कोसी व गंडक के जलस्तर में शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रही। जलस्तर में लगातार वृद्धि से लोगों में दहशत व्याप्त हैं। गंगा में 12, बूढ़ी गंडक में 15, कोसी में सात व बागमती नदी में पिछले 12 घंटे में एक सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। गंगा खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर, बूढ़ी गंडक एक मीटर 27 सेंटीमीटर, कोसी एक मीटर 29 सेंटीमीटर तथा बागमती 96 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा नदी की उफान से पशुपालको की परेशानी बढ़ गई है। दियारा से पशुओ का पलायन तेज है। प्रतिदिन जलस्तर में हो रही वृद्धि,से परबत्ता प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। चारों नदियां खतरे के निशान से फिलहाल ऊपर बह रही हैं। बाढ़ व तेज हवा क़ो देखते हुए अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच नाव परि...