जिले में बरस रही आग, यूवी इंडेक्स 11 पार
मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और तीखी धूप के बीच अल्ट्रावॉयलेट (पराबैंगनी) किरणों का खतरनाक अटैक हुआ है। जिले में यूवी इंडेक्स (पराबैंगनी सूचकांक) 11 के पार पहुंच गया है, जो सामान्य मानक से पांच गुना अधिक है। मौसम विभाग ने 24 मई तक सुपर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच इसका सबसे घातक असर देखा जा रहा है। मात्र 15 मिनट धूप में रहने पर ही त्वचा झुलस रही है। अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। स्थिति इतनी गंभीर है कि जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की तादाद अचानक दोगुनी हो गई है। सबसे ज्यादा मार दिल और मधुमेह के रोगियों पर पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल अचानक बेकाबू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.