महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में 200 बेड का हास्पिलट बनेगा। इसके लिए शासन ने स्वास्थ्य प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति जिलेवासियों को त्वरित व नि:शुल्क इलाज देने के 100-100 बेड का जिला व महिला अस्पताल संचालित है। इसके अलावा 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 300 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रोज करीब दस हजार मरीज इलाज के लिए पहुँच रहे हैं। शासन ने इसके अतिरिक्त 200 बेड का हास्पिटल संचालित करने का आदेश दिया है। इसके लिए शासन ने स्वास्थ्य प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट उप...