जिले में बनेगा अत्याधुनिक बस डिपो,मंत्रीपरिषद से मिली मंजूरी
अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या,संवाददाता। जिले में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर एक अत्याधुनिक बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता लंबे समय से प्रयासरत थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस डिपो के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद अब प्रशासन जल्द ही भूमि चयन सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराएगा। प्रस्तावित बस डिपो में यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय,स्वच्छ शौचालय,डिजिटल सूचना प्रणाली,पार्किंग सुविधा और बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं रहेंगी। इससे अयोध्या आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.