अलीगढ़, जून 5 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवादादा। व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और ग्राम स्तरीय स्वच्छता गतिविधियों की गुरूवार को समीक्षा बैठक की गई। सीडीओ ने बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवंटित लक्ष्य 8000 व्यक्तिगत शौचालय की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की। सीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ भले ही न मिले, लेकिन कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों पंचायत एवं ग्राम सचिवों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि सभी ग्राम सचिव एवं एडीओ पंचायत प्रमाण-पत्र उप...