बांका, मार्च 29 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे के 38 जिलों के 8053 पंचायतों में 7544 मोक्षधाम का निर्माण कराया जायेगा। नगर निकाय के तर्ज पर बनने वाला मोक्ष धाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ये मोक्षधाम सरकारी भूमि पर बनेंगे। जिसकी सर्वे रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। जिसके आधार पर जिलों में सरकारी भूमि का चयन कर उसके अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। आधुनिक मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार के लिए पक्के शेड, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और स्नानागार जैसी बुनियादी सुविधाएं होगी। मोक्ष धाम का निर्माण 15 वें वित्त आयोग की राशि से कराया जायेगा। पंचायती राज विभाग ने गांवों के विकास एवं स्थानीय ग्राम पंचायत इकाई को सुदृढ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट - 3 के तहत ये पहल की है। पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के सभी ग्राम प...