मिर्जापुर, जून 19 -- मिर्जापुर,संवाददाता। शिक्षकों ने टीईटी से मुक्त करने,हितों की रक्षा और उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी,महामंत्री सत्य व्रत सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शनप्रदर्शन का विवरण प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न ब्लाकों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सभा भी किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में टीईटी व्यवस्था लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने वर्षों...