मधुबनी, अप्रैल 17 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। सुबह में तेज पुरवा हवा के साथ आकाश में बादल छाया रहा। कभी हल्की धूप निकली तो कभी फिर से बादल। किसानों को खेत में लगे गेहूं और अन्य फसलों की चिंता हैं। मौसम विभाग ने जिले तेज हवा के साथ आकाश में बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। इससे आम, लीची, गेहूं, रबी फसलों को क्षति हो सकती है। सुबह से आकाश में बादल छाया रहा। इससे कभी धूप तो कभी छाया बना रहा। मौसम विभाग द्वारा 18से 22 अप्रैल तक के मौसम पूर्वानुमान मेंकहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के आसमान में हल्के बादल देखें जा सकते है। हालांकि, मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जवकि न्यूनतम ता...