सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। जिले में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार देर रात आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी। लेकिन नई परेशानियां भी खड़ी कर दी हैं। जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जिससे जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खुले स्थानों पर जाने से बचने और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम में इस अचानक बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। इस समय कई फसलें तैयार अवस्था में हैं और कटाई के लिए खेतों में खड़ी हैं। आंधी-पानी और संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.