कोडरमा, जुलाई 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते इन दिनों वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी से लेकर निजी क्लीनिकों तक में लोगों की भीड़ लगी है। वहीं, कोरोना और वायरल बुखार के लक्षणों में फर्क करना मुश्किल लग रहा है। यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में इन्फ्लुएंजा दे रहा दर्दवीर्य बुखार के लक्षण कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार का कहना है कि यदि सूखी खांसी, बुखार और बदन दर्द के लक्षण 10 दिन या उससे अधिक समय तक बने रहें तो स्वाइन फ्लू (एच-1एन-1) और कोरोना की जांच जरूर करानी चाहिए। जांच में देर होने पर फेफड़े में समस्या बढ़ सकती है, जिसके कारण सांस लेने में समस्या हो सकती है। इधर, सदर अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इनमें आधे से ज्यादा वायरल बुखार के मरीज हैं। कोडरमा के चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ...