महाराजगंज, जून 1 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जागरूकता व इलाज के बाद भी एनीमिया पीड़ितों की संख्या कंट्रोल नहीं हो रहा है। हर माह खून की कमी के पीड़ित मिल रहे हैं। मई में 173 हीमोग्लोबिन की जांच कराई है। इनमें तीन मरीजों में हीमोब्लोबिन सात ग्राम/डेसीलीटर से कम मिला है। जबकि 35 मरीजों में 13 की जगह 11 ग्राम/डेसीलीटर हीमोग्लोबिन मिला है। हालांकि इलाज के बाद इन पीड़ितों की शरीर में खून का स्तर बढ़ रहा है。

जिले के एनीमियामुक्त बनाने के लिए सीएचसी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। आशा से लेकर हेल्थ वर्कर गांवों में स्वस्थ रहने के लिए नियमित संतुलित आहार लेने के प्रति जागरूक करना है। इतना ही नहीं महिला को गर्भधारण का पता चलते ही उसका संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण कराने के साथ प्रसव होने तक उसका चार बार पैथॉलोजी जांच के साथ ही अल्ट्र...