मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में कुपोषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर के सापेक्ष कुपोषित बच्चे ग्रामीण इलाके में मिल रहे हैं। जिससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बीते तीन महीनों में स्वास्थ्य विभाग की जांच में 29 कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए हैं। जिनका उपचार मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित कुपोषण उपचार केंद्र (एनआरसी) में किया गया। उपचार के बाद बच्चों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। बीते दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में दस-दस और फरवरी माह में नौ कुपोषित बच्चे भर्ती हुए। सभी बच्चों का एनआरसी में उपचार किया गया। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। इन बच्चों को एनआरसी केंद्र में दो से तीन सप्ताह तक रखा जाता है। डाक्टरों की टीम उनका उपचार करती है...