भदोही, मार्च 29 -- भदोही, संवाददाता। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब खाने-पीने के सामानों पर भी नजर आने लगा है। सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि तो नहीं की, लेकिन दुकानदारों एवं कारोबारियों ने दामों में एक रुपये से लेकर 10 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। इसके कारण आम आदमी, बुनकरों, मजदूरों के सामने विकट स्थितयां पैदा हो रही हैं। बता दें कि जिले में पहले रसोई गैस की किल्लत को लेकर अफवाह उड़ी। जिसके बाद एजेंसियों पर अल सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लोगों की कतारें खाली सिलेंडरों के साथ नजर आई। सरकार ने रसोईं गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया था। कामर्शियल सिलेंडर ना मिलने के कारण अब भी समस्या होटल, ढाबा एवं दुकानों पर नजर आ रहा है। इस बीच, करीब एक सप्ताह से पेट्रोल एवं डीजल के लिए पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। सरकारों, प्रशासनिक अफसरों ...