कुशीनगर, अप्रैल 22 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। आधुनिक तकनीक और वनपस्तियों समेत पेड़ पौधों से लगाव का ही देन है कि कुशीनगर हरियाली के साथ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार बढ़ोत्तरी कर रहा है। पिछले पांच सालों में जिले में सवा दो करोड़ पौधों की रोपाई होने के कारण वायु मंडल में शुद्ध ऑक्सीजन घुलने के साथ एक फीसदी वन क्षेत्र की वृद्धि भी हुई है। वहीं, पीएम सूर्य घर योजना से जिले के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। इससे जिले में चार हजार मेगा वाट सोलर ऊर्जा का उत्पादन होने के साथ प्रत्येक माह छह हजार टन कार्बन का उत्सर्जन घटा है। यह भी पढ़ें- जिले में लगातार पौधरोपण से बढा एक फीसदी वन क्षेत्र देवरिया जनपद से अलग होकर वर्ष 1994 में बने कुशीनगर जनपद का कुल क्षेत्रफल 2,84,376 हेक्टेयर है। इसमें कुल कृषि योग्य भूमि 2,23,836 हेक्टेयर है। इसमें अकृषि यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.