समस्तीपुर, फरवरी 27 -- समस्तीपुर। शहर और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, विशेषकर नगर थाना और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यशैली व गश्ती पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इसमें से लगभग अधिकतर चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस ने ना तो अब तक चोर की गिरफ्तारी की है और ना ही अब तक कुछ सामानों की बरामदगी हो सकी है। जानकारी के अनुसार, जिन घरों में परिवार के लोग शादी-विवाह, इलाज या अन्य कारणों से बाहर जाते हैं, वैसे मकानों को चोर विशेष रूप से निशाना बना रहे हैं। रात के अंधेरे में मुख्य दरवाजे या अन्य प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.