जिले में बढ़ा गन्ना का रकबा, चीनी उत्पादन भी बढ़ेगा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- लखीमपुर। चीनी का कटोरा कहे जाने वाले खीरी जिले के किसान इस बार कटोरे में चीनी और बढ़ाने जा रहे हैं। इस साल किसानों ने पिछले साल की अपेक्षा 1602 हेक्टेयर ज्यादा जमीन पर गन्ना की फसल उगाई है। गन्ने का रकबा बढ़ने के साथ ही जिले में इस बार चीनी का उत्पादन भी बढ़ेगा। गन्ना सर्वे पूरा होने के बाद किसानों से घोषणा पत्र भरवाए गए हैं। विभाग अब चीनी मिलों को गन्ना आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। गन्ना विभाग के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो पेराई सत्र 2025-26 में खीरी जिले के किसानों ने 3,55,223 हेक्टेयर में गन्ना उगाया था। वहीं, इस बार सर्वे के बाद आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा किसानों ने 1602 हेक्टेयर में ज्यादा यानीकि 356825 हेक्टेयर में गन्ना की फसल उगाई है। गन्ना का रकबा बढ़ने के साथ ही जिले मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.