जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ शनिवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता डीडीयू के सामने पंत पार्क से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में अपहरण, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। शहर में मुख्यमंत्री के मौजूदगी के दौरान ही अपहरण एवं हत्या की घटनाएं हो गई। अपराधियों के हौसले बुलन्द है।
प्रदर्शन का कारण महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में अपराध बहुत बढ़ गया है। जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। आलम यह है कि जिला कारागार से अपराधी फरार हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रतियोगी परिक्षाओं के पेपर लीक की घटनाएं आम हो गई है, इससे युवा हतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.