बांका, जनवरी 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर दलहन, तिलहन और सब्जी फसलों पर ठंड और पाले का खतरा मंडराने लगा है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खेतों में लगी नाजुक फसलें प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। जिले के किसानों का कहना है कि यदि ठंड इसी तरह बढ़ती रही तो उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दलहन और तिलहन की फसलें ठंड के प्रति काफी संवेदनशील होती हैं। जबकि चना, मसूर, अरहर, सरसों जैसी फसलें यदि अत्यधिक ठंड या पाले की चपेट में आती हैं, तो पौधों की वृद्धि रुक सकती है। साथ ही पत्तियां झुलसने लगती हैं और फूल व फल गिरने की संभावना भी बढ़ जाती है। इससे सीधे तौर पर पैदावार पर असर पड़ता है। यही कारण है कि इन फसलों की खे...