चक्रधरपुर, जून 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सरकार कुपोषित बच्चों, स्कूल नहीं जाने वाली किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कई योजनाएं चला रही है, ताकि कुपोषित बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं और उनके बच्चों को बेहतर पोषण मिल सके। लेकिन चक्रधरपुर सहित पूरे जिले में पोषण आहार पैकेट, टेक होम राशन (टीएचआर) या फिर रेडी टू ईट (आरटीई) का पैकेट एक साल बैकलॉक चल रहा है। स्थिति यह है कि बच्चे के जन्म के कई माह बाद माताओं को रेडी टू ईट का पैकेट मिल रहा है। जुलाई 2025 में गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला रेड टू ईट का पैकेट अप्रैल 2026 में आया है, जिन्हें बच्चे के जन्म के कई माह बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से वितरण किया गया है। अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार जिले के ग्रा...