मोतिहारी, अप्रैल 22 -- मोतिहारी। जिले में फर्जी तरीके से संचालित जांच घर व अल्ट्रासाउंड के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गयी है। जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन ने जिला के सभी चिकित्सा प्रभारियों को प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्र में संचालित अल्ट्रासाउंड , जांच घर ,क्लीनिक व नर्सिंग होम की जांच कर शाम में रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया है। साथ ही अवैध पाए जाने पर थाने में एफआईआर करने का निर्देश दिया है। विभागीय सूत्र के अनुसार सीएस कार्यकालय में करीब तीन सौ क्लीनिक, नर्सिंग होम ,पैथोलॉजी सेंटर का निबंधन है । मगर इसकी संख्या हज़ार से अधिक है।शहर यह भी पढ़ें- जिले में बंद होंगे फर्जी जांच घर व अल्ट्रासाउंड, अभियान शुरू से लेकर गांव तक फर्जी नर्सिंग होम, जांच घर, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की भरमार है। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने...