कन्नौज, मार्च 2 -- कन्नौज। जिले में ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की एक चयनित ग्राम पंचायत में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस परियोजना का उद्देश्य सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल-जल का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर उसे उपयोगी संसाधन में बदलना है।जिले के आठ विकास खंडों में कुल 499 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से तीन हजार से अधिक आबादी वाली किसी एक पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना जाएगा। प्रारंभिक चरण में जलालाबाद ब्लॉक के तिलपई डिगसरा गांव में भूमि देखी गई थी, लेकिन पर्याप्त जमीन उपलब्ध न होने के कारण अब अन्य उपयुक्त स्थान की तलाश की जा रही है। भूमि चयन के लिए पंचायती राज और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से सर्वे कर रहे हैं। योजना के अनुसार प्लां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.