अररिया, मई 14 -- अररिया, वरीय संवाददाता एलपीजी को लेकर गुरूवार को भी जिला प्रशासन कर सख्ती जारी रहा। अधिकारियों ने जिले की छह गैस एजेंसियों पर छापेमारी कर रसोई गैस की उपलब्तता व वितरण की जानकारी ली। जिला प्रशासन के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में 12,606 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- छह गैस एजेंसियों पर छापेमारी, उपलब्धता व वितरण व्यवस्था की ली जानकारी वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत ती...