जिले में फिर चमकी के लक्षण से पीड़ित बच्ची मिली
मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। जिले में चमकी के लक्षण से पीड़ित बच्ची को भर्ती कराया गया है। मॉडल अस्पताल में मुशहरी के रजवाड़ा की बच्ची संध्या कुमारी को एईएस वार्ड में शनिवार की सुबह भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मॉडल अस्पताल से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मुजफ्फरपुर में 2026 की गर्मी की शुरुआत के साथ ही एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस/चमकी बुखार) के मामले सामने आने लगे हैं। मार्च तक जिले में लगभग दर्जनभर चमकी बुखार के लक्षण वाले मरीज मिल चुके हैं। एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं। प्रभावित बच्चों की उम्र 1 से 10 वर्ष के बीच रही है। इनमें अधिकांश को हाइपोग्लाइसीमिया (कम शुगर) की समस्या है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.