जिले में फिर एक सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर, जुलाई 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले में गंगा के जलस्तर में बुधवार को सुबह आठ बजे से फिर वृद्धि शुरु हो गई है। गंगा का जलस्तर शाम को छह बजे 66.780 मीटर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु से 9.944 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती गांवों के किसान सहमें हुए है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो तटवर्ती इलाके में बोई गई फसलों के खेतों तक पानी शीघ्र पहुंच सकता है। वहीं जिला प्रशासन ने भी बाढ़ कंट्रोल रूम को सतर्क कर दिया है। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सदर और चुनार के उप जिलाधिकारियों को गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर रखने का निर्देश दिया है। कहा है कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए। खासकर पशुओं के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.