धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय में मंगलवार को डीसी आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा व एएनएम के साथ फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर उन्होंने खुद डीईसी व एल्बेंडाजोल की गोली खाई। सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मियों ने भी दवा खाई। जिले के सभी 2262 बूथों पर एमडीए कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। दवा प्रशासक 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने डीईसी और एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक खिलाएंगे। उन्होंने शहरी क्षेत्र, निजी स्कूल संचालकों सहित सभी नागरिकों से धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सहयोग करने और अनिवार्य रूप से दवा के सेवन की अपील की। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.