शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- जिले में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए सोमवार को सामूहिक औषधि सेवन (एमडीए) कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी में महापौर अर्चना वर्मा और सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी स्वस्थ लोगों को आयु के अनुसार दवा दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक फाइलेरिया का पूर्ण उन्मूलन करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...