जिले में फहराए जाएंगे आठ लाख से अधिक राष्ट्रध्वज, तैयारियां जोरों पर
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में देशभक्ति का अलख जगाने के लिए शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अफसरों की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस त्रिदिवसीय राष्ट्रव्यापी महा अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों से लेकर शहरी निकायों तक देशभक्ति का अनूठा माहौल तैयार करने की रणनीति बनाई गई है। आठ लाख से अधिक झंडों का वितरण लोगों को किया जाएगा और यह इसे फहराएंगे। जन प्रतिनिधियों द्वारा भी इस कार्य में सहयोग किया जाएगा। डीपीआरओ नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत न केवल जिले के हर घर, बल्कि समस्त शासकीय व निजी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों, प्रमुख चौराहों के साथ-साथ नदियों के पुलों और बांधों पर पूरी आन-बान और शान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.