गया, अप्रैल 16 -- जिले में फसल की उचित कीमत नहीं मिलने से किसान चिंतित हैं। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में सरकारी मंडियों का अभाव एक बड़ी समस्या है। इसके चलते किसान खुले बाजार में निजी व्यापारियों और बिचौलियों पर निर्भर हो जाते हैं, जहां उन्हें मनमाने और कम दामों पर अपनी उपज बेचनी पड़ती है। किसानों का कहना है कि वे अपनी फसल को लंबे समय तक रोक नहीं सकते। क्योंकि उन्हें अगली फसल की तैयारी के लिए तुरंत पैसे की जरूरत होती है। इस मजबूरी का फायदा बिचौलिये उठाते हैं और कम कीमत पर अनाज खरीद लेते हैं। यह भी पढ़ें- आंधी और बारिश से तेलहनी फसलों को भारी नुकसान, घट गयी पैदावार परिणामस्वरूप किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता और आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहती है।एमएसपी का लाभ नहीं पहुंच पा रहा किसानों तकसरकार द...