नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सरकार ने बजट में पुलिस के गैर-आवासीय भवनों (थाना, चौकी, कार्यालय) के निर्माण के लिए 1,374 करोड़ रुपये और पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 1,243 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके अलावा नए पुलिस भवनों के निर्माण के लिए 346 करोड़ रुपये अलग से रखे गए हैं। नए बजट प्रावधान से पुराने और छोटे थाना भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा सकेगा और जरूरत के अनुसार नए थाना, चौकी और कार्यालय भी बनाए जा सकेंगे। इससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और कामकाज तेज और व्यवस्थित होगा। गैर-आवासीय भवनों के निर्माण से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आसान होगी। आधुनिक कंट्रोल रूम, रिकॉर्ड रूम और तकनीकी सुविधाएं मिलने से जांच और निगरानी का काम तेज होगा। इससे अपराध नियंत्रण ...