सासाराम, मार्च 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बिहार दिवस की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। 22, 23 व 24 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाएगा। बिहार दिवस पर तीन दिनों तक कार्यक्रम किये जाएंगे। प्रभातफेरी के साथ बिहार दिवस का आगाज होगा। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन रोड से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो शहर के पुरानी जीटी रोड होते हुए न्यू स्टेडिम तक पहुंचेगी। इस दौरान शहर के पुरानी जीटी रोड के एक लेन पर वाहनों का परिचालन बंद किया जाएगा। जब तक प्रभातफेरी न्यू स्टेडियम नहीं पहुंच जाएगी, तब तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। प्रभात फेरी प्रातः सात बजे निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में एनसीसी व सरकारी तथा निजी विद्यालयों के बच्चे शामिल रहेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित थीम उन्नत बिहार-उज्जवल बिहार के बैनर व पोस्टर शामिल किए जाएंगे।...