औरंगाबाद, मई 7 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है। यह भी पढ़ें- जिले दो गैस एजेंसियों पर छापेमारी, गैस की उपलब्धता और वितरण की जांचस्थिति की समीक्षा गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा 7 मई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। प्रतिवेदन के अनुसार जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा औसत दैनिक मांग के अनुरूप गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है तथा लंबित बुकिंग का लगातार निष्पादन किया जा रहा है। कुल 37 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 6595 सिलेंडर की मांग के विरुद्ध लगभग 6514 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है।निर्देश डीएम अभिलाषा शर्मा ने सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने, लंबित बुकिंग का शीघ्र निष्पादन करने तथा वितरण व्यवस्...