बागपत, अप्रैल 6 -- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत जिले में प्रतिष्ठानों का पंजीकरण को बढाया जाएगा। पंजीकरण बढ़ाने के लिए डीएम को निर्देशित किया गया है। भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 15 अगस्त 2025 में की थी। योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाना था। योजना के माध्यम से जिला स्तर पर निधि संस्थाओं का योजना के तहत पंजीकरण कराया गया है। जिले में 162 कंपनी थी, जिनका पंजीकरण होना था, लेकिन जिले में केवल 84 प्रतिष्ठानों का ही पंजीकरण हुआ। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय महेश सिंह ने बागपत डीएम अस्मिता लाल को निर्देशित किया है कि प्रतिष्ठानों को योजना के लिए पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान ...